सिसई: प्रखंड निवासी मोदी समर्थक ने 4 साल बाद कटवाई दाढ़ी व बाल, मोदी के तीसरी बार पीएम नहीं बनने पर बाल न कटवाने की ली थी शपथ
Sisai, Gumla | Jun 10, 2024 सिसई प्रखंड मुख्यालय के 52 वर्षीय मुकेश श्रीवास्तव उर्फ डेविड पीएम मोदी के परमभक्त है।उन्हें मोदी पर विपक्षियों के लाख हमले के बाद भी पूर्ण विश्वास था कि मोदी तीसरी बार भी पीएम बनकर देश की बागडोर संभालेंगे।इसी विश्वास के दम पर उन्होंने चार साल पहले विपक्षी दल वाले अपने दोस्त से शर्त लगाई थी।जैसे ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने सोमवार को बाल दाढ़ी बनवाया।