महावन: महावन थाना पुलिस ने गाय चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गाय के साथ दबोचा, भेजा जेल और गाय भी बरामद
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने गांव कारव स्थित लक्ष्मण मंदिर से गाय चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक गाय भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को गांव कारव स्थित लक्ष्मण मंदिर से गाय चोरी होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गाय के साथ दबोच लिया जिन्हें जेल भेज दिया है