बारां: प्रभारी सचिव हरिमोहन मीणा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Feb 1, 2026 जिले के प्रभारी सचिव हरिमोहन मीना ने बारां प्रवास के दौरान शनिवार को शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला औषधि वितरण केन्द्र में पांच कर्मचारियों के अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए