बारां: बारां नगर की 8 बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ, चौथ माता बस्ती का कार्यक्रम सौभाग्य श्री मैरिज गार्डन में आयोजित
Baran, Baran | Feb 1, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तथा हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को बारां नगर की 8 प्रमुख बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सकल हिंदू समाज एवं विभिन्न हिंदू सम्मेलन आयोजन समितियों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।