बारां: बरूनी गांव में नवनिर्मित गुरुद्वारा साहिब जी के उद्घाटन में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने लंगर में की सेवादारी
Baran, Baran | Feb 1, 2026 सिख समुदाय के द्वारा तहसील किशनगंज के ग्राम बरूनी में बनवाए गए गुरूद्वारा साहिब जी में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में अपनी शिरकत की। उर्मिला जैन भाया द्वारा इस दौरान नवनिर्मित गुरूद्वारा साहिब जी में ढोक लगाई तथा लंगर कार्यक्रम में अपने हाथों से आगन्तुक श्रद्वालुओं को प्रसाद परोसा तथा लंगर प्रसादी ग्रहण की।