देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती पर आज 23 जुलाई बुधवार दोपहर करीब 1 बजे राज देवढ़ी, बेतिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आजाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें क्रांतिकारी सलाम अर्पित किया गया।