बेतिया: पंचायत सरकार भवन बनेगा मिनी सचिवालय: डीएम धर्मेन्द्र कुमार
बेतिया से खबर है जहां आज 23 जुलाई मंगलवार करीब 2 बजे जिला समाहरणालय सभागार में डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि इसे मिनी सचिवालय की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेवाओं का संचालन पंचायत सरकार भवन से ही किया जाएगा। जिन भवनों का कार्य अंतिम चरण में है, उनका संचालन 15 अगस्त से शुरू किया जाए।