खैरथल: खैरथल में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
खैरथल शहर के इस्माइलपुर रोड स्थित होटल ग्रीनलैंड में कार्य करने वाले हरियाणा निवासी मजदूर भजनलाल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।