भिवानी: डीएमसी हर्षित कुमार ने शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को शहर में कचरा प्वाइंटों को समाप्त करने के दिए निर्देश
एडीसी एवं डीएमसी हर्षित कुमार ने बुधवार को सुबह-सुबह शहर के विभिन्न कचरा पॉइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएमसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में बने सभी कचरा प्वाइंटों को खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुले में कचरा न डालने बारे समझाएं और उनके घरों से ही कूडा उठाए ताकि कचरा प्वांइट नहीं बन पाएं ताकि शहर साफ-सुथरा नजर आए।