भिवानी: *थाना सिविल लाइन पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन रखने व बेचने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना सिविल लाइन भिवानी के सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी चिड़ियाघर रोड भिवानी पर मौजूद थे जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लघु सचिवालय परिसर में पार्किंग के पास खड़ा हुआ है जिसके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर एक को पकड़ा।