भिवानी: लघु सचिवालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
तीज उत्सव के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं जागरूकता रथ को एडीसी हर्षित कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीसी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लघु सचिवालय परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। इस दौरान डीपीओ वैशाली भी मौजूद रही।