भिवानी: जिला पुलिस भिवानी के द्वारा हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गांव निनान में वोली बाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया - SP
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने गांव निनान में पहुंचकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक भिवानी ने खिलाड़ियों और वहां पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशा ना करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अपने साथियों व गांव के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें।