गोरखपुर: बुलडोजर ड्राइवर किशोरी को लेकर हुआ फरारः घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई;आरोपी की तलाश में जुटी गुलरिहा पुलिस
गुलरिहा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।आरोपी के कहने पर किशोरी अपने साथ नगदी और जेवर भी ले गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।एक गांव की रहने वाली महिला इन दिनों अपने मायके में रह रही थीं।आरोप है कि कुशीनगर जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी निवासी आकाश यादव किशोरी को लेकर भाग गया