मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला जंगल में 10 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी, पहचान कराने में जुटी पुलिस
मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने कुनबिया मोड़ के पास जंगल में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे 10 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई शव सड़क से लगभग 10 फीट दूर झाड़ियां के बीच पड़ा मिला स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाच शुरू कर दी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंची।