एटा: एटा में विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर, मेडिकल कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन ने किया आयोजन, दर्जनों ने किया रक्तदान
Etah, Etah | Jun 14, 2026 एटा जनपद के मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार सुबह विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) राजेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।