असरगंज: थाना चौक के इमली पेड़ के पास हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो बच्ची समेत तीन लोग जख्मी, दो रेफर
बुधवार 5:pm सुल्तानगंज असरगंज मुख्य मार्ग में थाना चौक के इमली पेड़ के समीप एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गया। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी एवं दो बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर गस्ती दल के पीटीसी नरेंद्र कुमार ने तीनों जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया ।