गुरुवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना कैमरी क्षेत्र के एक गाँव से एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री शनिवार से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।