अनूपपुर: एपीएम स्कूल के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो घायल, एक को किया रेफर
जिले में एक सड़क हादसे में एपीएस स्कूल के संचालक नितिन कुमार पांडे और विपिन कुमार यादव घायल हो गए। दोनों के बीच स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। विपिन कुमार यादव के सिर में चोट आई है ।