बालोद: शासन की योजनाओं से संतोषी बाई की जिंदगी बदली, लोहार से बनीं आत्मनिर्भर महिला
Balod, Balod | Apr 12, 2026 बालोद जिले के ग्राम बघमरा की रहने वाली संतोषी बाई विश्वकर्मा की जिंदगी में अब बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है। पारंपरिक रूप से लोहार का काम करने वाली संतोषी बाई आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की मदद से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। संतोषी बाई और उनके पति वर्षों से लोहारी का कार्य कर रहे हैं।