महोबा: महोबा के ग्राम बिलबई स्थित डालापुर क्रेशर प्लांट में हादसा, लोडर की टक्कर से डंपर चालक घायल
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 चरखारी निवासी 49 वर्षीय रामचरण डंफर चलाने का काम करता है। डंपर लेकर वह बिलबई स्थित डालापुर क्रेशर प्लांट गया था। डंपर खड़ा कर जैसे ही वह नीचे उतरा, तभी पीछे से लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।