गुना में कैंट थाना के पीपरोदा खुर्द गांव में पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा है। 23 अक्टूबर को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 21, 22 अक्टूबर की रात सूचना पर कार्यवाही की गई। स्कूल के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1890 रुपए नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।