करौं: करौं प्रखंड के तेलियावाडी में बजरंग बली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियाँ तेज
Karon, Deoghar | Apr 6, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय के पथरोल पंचायत स्थित तेलियावाडी में बजरंग बली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मंदिर निर्माण पूरा हो चुका है तथा यज्ञ के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। सोमवार को पूजा कमेटी ने पंडाल निर्माण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 23 अप्रैल से 1 मई तक श्री 1008 रामचरित मानस नवाह महायज्ञ आयोजित होगा।