धोली मुरौल: शिवराम पटेल चौक पर बेकाबू ट्रक ने 8 वर्षीय बच्ची को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर शिवराम गांव पटेल चौक के समीप बुधवार शाम करीब 5 बजे में बेकाबू ट्रक ने बच्ची को रौंद दिया। इसमें सनोज कुमार की आठ वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवानी सड़क किनारे खड़ी थी। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।