झालरापाटन: कोटडी गांव में विवाहिता पर हमला, घर में घुसकर लाठियों से पीटा, गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
झालावाड़ के कोटड़ी गांव में एक विवाहिता पर घर में घुसकर हमला किया गया। करीब एक दर्जन लोगों ने लाठियों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाहिता को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में भर्ती विवाहिता और उसकी बेटी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही एक युवक ने विवाहिता को फोन किया था।