राठ: पठानपुरा इलाके में पुराने विवाद के चलते दबंग पिता-पुत्र ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पत्नी को बचाने पर दी गलियां
Rath, Hamirpur | May 19, 2026 राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के पठानपुरा इलाके में पुराने विवाद के चलते दबंग पिता पुत्र ने एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी जब पति को पिटता हुआ देखकर उसकी पत्नी बचाने के लिए पहुंची तो दबंग पिता पुत्र ने दंपत्ति को जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।