सांगानेर: भीषण गर्मी के बाद आसलपुर के राजकीय प्राथमिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, ग्रामीणों ने बेड बढ़ाने की मांग की
जयपुर जिले के आसलपुर स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गर्मी से संबंधित बीमारियों,डिहाइड्रेशन,वायरल फीवर और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।