रूपनगर: रूपनगढ़ क्षेत्र के सिंगला बांध भूमि विवाद पर किसानों का धरना पांचवे दिन भी जारी, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ
सिंगला बांध भूमि विवाद पांचवें दिन भी किसानों का धरना जारी, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान तहसीलदार ने फिर की समझाइश। बुधवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी भूमि विवाद को लेकर गांव सिंगला, थल, सिणगारा, बांसड़ा सहित प्रभावित किसानों ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।