महोबा: बिलखी और पवा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 ग्राम नटर्रा निवासी रोहित व भगीरथ दोनों बिलखी से एक शादी कार्यक्रम से लौटकर स्वासा गांव जा रहे थे। तभी बिलखी और पवा गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।