झांसी: झांसी की बबीना पुलिस ने दो वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचकर जेल भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 7, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वांछित वारंटियों राजाराम और लखन लाल को गिरफ्तार कर लिया।