हाथरस: एक युवक के गले पर मामूली बात को लेकर दूसरे युवक ने चाकू से किया हमला, घायल का पुलिस ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एक युवक के गले पर दूसरे युवक ने मामूली बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल युवक का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवक ने दूसरे युवक पर मामूली बात को लेकर गले पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है।