भोरंज: लदरौर कलां में मेधावी बेटियों को किया गया पुरस्कृत, महिला एवं बाल विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोमवार को बाल विकास परियोजना भोरंज की आंगनवाड़ी वृत्त लदरौर की ग्राम पंचायत झरलोग के आंगनवाड़ी केंद्र लदरौर कलां में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान मोनिका देवी ने की। इस अवसर पर मेधावी बेटियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय महिलाओं को संबोधित