छतरपुर नगर: भाजपा क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा धार्मिक भावनाये आहत करने को लेकर शिवसेना ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर में शिवसेना के द्वारा आज 8 जुलाई दोपहर 2:30 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया,जहां उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में रैली के दौरान एक व्यक्ति को हनुमान जी का कॉस्ट्यूम पहनाकर और भाजपा का झंडा देकर डांस करवाया गया है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में हुआ।