जन संवाद में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 38 आवेदन हुए प्राप्त
आज सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 38 आवेदन पत्र जिलाधिकारी को सौंपे।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विकास योजनाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन संवाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ।
Supaul, Supaul | Jun 15, 2026