बेलदौर: मध्य विद्यालय नारदपुर के शिक्षकों ने घर-घर जाकर चलाया नामांकन अभियान, 50 से अधिक बच्चों का हुआ दाखिला
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नारदपुर के शिक्षकों द्वारा बुधवार को नामांकन अभियान के तहत पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की गई। सुबह करीब दस बजे तक चले इस अभियान के दौरान शिक्षकों ने उन बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने अब तक दाखिला नहीं लिया था। शिक्षक समरजीत कुमार ने बताया कि सरकार