सांगानेर: राजस्थान में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान। मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके चलते 5 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक 3 जून से 6 जून तक असर रहेगा।