गायघाट: गायघाट में तीन साल बाद सर्पदंश पीड़ित परिवार को मिली सहायता राशि, डूबने से मृत युवक के आश्रित को भी मिला चार लाख का चेक
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट अंचल कार्यालय में शनिवार शाम 4बजे में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दो मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। बोआरीडीह गांव निवासी गंगा राय को पत्नी पूनम देवी की वर्ष 2023 में सर्पदंश से हुई मौत के तीन साल बाद सहायता राशि मिली।