दरभंगा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गरमाई सियासत, सांसद बोले- विपक्ष नहीं चाहता कि आम महिलाएं संसद पहुंचे
दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपाल जी ठाकुर ने अपने संसदीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रुख महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के खिलाफ है।सांसद ने कहा कि विपक्षी नेताओं के बयान उनकी सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव का उल्लेख करते हुए आरोप लगाय