पाकरटांड: खांजालोया चर्च से ईस्टर की प्रार्थना कर लौटते समय बाइक सवार गिरकर घायल
पाकरटांड के खांजालोया चर्च से ईस्ट का प्रार्थना कर लौट के क्रम में रविवार की सुबह 9:00 बजे मोटरसाइकिल सवार अनमोल नामक युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया जहां पर उसकी ईलाज चल रही है। बताया गया की दुर्घटना की वजह से उसके हाथ पैर सहित कई जगहों पर चोट लगी है ।