तालबेहट: कड़ेसरा बांसी गांव में अज्ञात कारणों से महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कड़ेसरा बांसी गांव में अज्ञात कारणों से एक महिला ने विषार्थ पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे हालत बिगड़ी देख परिजनों द्वारा तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया है,और उक्त मामले में डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया महिला का नाम संगीता है,जिसका प्राथमिक उपचार किया है।