Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

भिवानी: भिवानी जक्शन पर पहुचे चरखी दादरी के एसपी बलवान सिंह राणा जी के साथ खास बातचीत ।। सुनिए क्या कहा ? #haryanakesaritv

Bhiwani, Bhiwani | May 23, 2020

MORE NEWS

पंचकूला शहर में तोड़फोड़ से पहले HSVP हैड ऑफिस ने तोड़ा अपना अवैध कब्जा 
आज मुख्यालय के बाहर जेसीबी चला कर ग्रीन बेल्ट पर बनाई गई दीवार को तोड़ दिया गया। 
अब शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा, प्रशासन ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि वह सबसे पहले अपने घर से कार्रवाई कर रहे हैं।

पंचकूला शहर में तोड़फोड़ से पहले HSVP हैड ऑफिस ने तोड़ा अपना अवैध कब्जा आज मुख्यालय के बाहर जेसीबी चला कर ग्रीन बेल्ट पर बनाई गई दीवार को तोड़ दिया गया। अब शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा, प्रशासन ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि वह सबसे पहले अपने घर से कार्रवाई कर रहे हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 8, 2026

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गांव बड़वा में घर से चोरी की वारदात करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद

भिवानी। 
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने घर में चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

रोहतास निवासी गांव बड़वा ने थाना सिवानी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह दिनांक 28.05.2026 को अपने परिवार सहित पंजाब गया हुआ था। दिनांक 31.05.2026 की रात को जब वह वापस अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे लॉकर से आरोपी सोने-चांदी के आभूषण व ₹ 5000 नगद चोरी करके ले गए थे। शिकायत पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। 

अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 06.06.2026 को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही तेजपाल ने घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गांव बड़वा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

*गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गिरधारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़वा तथा समीर पुत्र सुरजीत निवासी बड़वा के रूप में हुई है।*

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण एक ज्वेलर्स को बेच दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में एक ज्वेलरी शॉप संचालक को दिनांक 07.06.2026 को सिवानी से गिरफ्तार किया। 

*गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेंद्र पुत्र रोहतास निवासी बड़वा जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

*पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी किए गए लगभग ₹ 04 लाख 95 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा ₹ 5000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले में 100 प्रतिशत बरामदगी की जा चुकी है।*

आरोपी गिरधारी व समीर नशा करने के आदी हैं जो अपने नशे की पूर्ति के लिए घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी गिरधारी व समीर को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं, जबकि आरोपी नरेंद्र को जमानत पर रिहा किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने गांव बड़वा में घर से चोरी की वारदात करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने घर में चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रोहतास निवासी गांव बड़वा ने थाना सिवानी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह दिनांक 28.05.2026 को अपने परिवार सहित पंजाब गया हुआ था। दिनांक 31.05.2026 की रात को जब वह वापस अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे लॉकर से आरोपी सोने-चांदी के आभूषण व ₹ 5000 नगद चोरी करके ले गए थे। शिकायत पर थाना सिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 06.06.2026 को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही तेजपाल ने घर में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गांव बड़वा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। *गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गिरधारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़वा तथा समीर पुत्र सुरजीत निवासी बड़वा के रूप में हुई है।* पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण एक ज्वेलर्स को बेच दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में एक ज्वेलरी शॉप संचालक को दिनांक 07.06.2026 को सिवानी से गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरेंद्र पुत्र रोहतास निवासी बड़वा जिला भिवानी के रूप में हुई है।* *पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी किए गए लगभग ₹ 04 लाख 95 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा ₹ 5000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले में 100 प्रतिशत बरामदगी की जा चुकी है।* आरोपी गिरधारी व समीर नशा करने के आदी हैं जो अपने नशे की पूर्ति के लिए घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी गिरधारी व समीर को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं, जबकि आरोपी नरेंद्र को जमानत पर रिहा किया गया है। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 8, 2026

नर्सों की आंखों में आंसू , बोली- हमारा अपमान किया।
महिला आयोग 
महिला आयोग चैयरपर्सन के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटों के लिए किया वर्क सस्पेंड
कुरुक्षेत्र :

नर्सों की आंखों में आंसू , बोली- हमारा अपमान किया। महिला आयोग महिला आयोग चैयरपर्सन के खिलाफ नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटों के लिए किया वर्क सस्पेंड कुरुक्षेत्र :

Bhiwani, Bhiwani | Jun 8, 2026

बिजेश जावला की माता शांति देवी की स्मृति में गौसेवा, गीता पाठ और पौधारोपण

भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के पर्यावरण रक्षक योगाचार्य जेई बिजेश जावला ने अपनी माता स्व. शांति देवी की दसवीं पुण्यतिथि पर सेवा, संस्कार और आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गौसेवा, गीता पाठ, सत्संग, पौधारोपण एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत संजय परमार की गौशाला में गोवंश के लिए निःशुल्क दवाइयां, गुड़ वं चारा  देकर की गई। इस दौरान योगाचार्य जेई बिजेश जावला ने कहा कि उनकी माता स्व. शांति देवी ने उन्हें बचपन से ही सेवा, परोपकार, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संस्कार दिए। उन्हीं की प्रेरणा से वे सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मां का कर्ज कोई भी संतान कभी नहीं उतार सकती, लेकिन उनके बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अवश्य दी जा सकती है।
इसके उपरांत महम रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में उनके निवास स्थान पर श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा गीता पाठ, भजन-सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीता के श्लोकों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालुओं ने धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में 10 पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। योगाचार्य बिजेश जावला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही व्यक्ति को समाज में एक नई पहचान दिलाते हैं। स्व. शांति देवी धार्मिक विचारों वाली, सरल स्वभाव की एवं सेवा भावना से ओतप्रोत महिला थीं। उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि योगाचार्य जेई बिजेश जावला आज समाज सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में समाजहित के कार्य करना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। गीता का ज्ञान व्यक्ति को जीवन में सही दिशा देता है, वहीं गौसेवा और पौधारोपण मानवता एवं प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बिजेश जावला की माता शांति देवी की स्मृति में गौसेवा, गीता पाठ और पौधारोपण भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के पर्यावरण रक्षक योगाचार्य जेई बिजेश जावला ने अपनी माता स्व. शांति देवी की दसवीं पुण्यतिथि पर सेवा, संस्कार और आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गौसेवा, गीता पाठ, सत्संग, पौधारोपण एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संजय परमार की गौशाला में गोवंश के लिए निःशुल्क दवाइयां, गुड़ वं चारा देकर की गई। इस दौरान योगाचार्य जेई बिजेश जावला ने कहा कि उनकी माता स्व. शांति देवी ने उन्हें बचपन से ही सेवा, परोपकार, धार्मिक आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संस्कार दिए। उन्हीं की प्रेरणा से वे सामाजिक, धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मां का कर्ज कोई भी संतान कभी नहीं उतार सकती, लेकिन उनके बताए मार्ग पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अवश्य दी जा सकती है। इसके उपरांत महम रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग परिसर में उनके निवास स्थान पर श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा गीता पाठ, भजन-सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीता के श्लोकों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालुओं ने धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में 10 पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। योगाचार्य बिजेश जावला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनके द्वारा दिए गए संस्कार ही व्यक्ति को समाज में एक नई पहचान दिलाते हैं। स्व. शांति देवी धार्मिक विचारों वाली, सरल स्वभाव की एवं सेवा भावना से ओतप्रोत महिला थीं। उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि योगाचार्य जेई बिजेश जावला आज समाज सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के पदाधिकारियों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति में समाजहित के कार्य करना सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। गीता का ज्ञान व्यक्ति को जीवन में सही दिशा देता है, वहीं गौसेवा और पौधारोपण मानवता एवं प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 8, 2026

HTET अभ्यर्थियों का शिक्षा बोर्ड पर हल्ला बोल, बॉयोमैट्रिक मिसमैच को लेकर किया घेराव

HTET अभ्यर्थियों का शिक्षा बोर्ड पर हल्ला बोल, बॉयोमैट्रिक मिसमैच को लेकर किया घेराव

Bhiwani, Bhiwani | Jun 8, 2026