झुड़िया गांव निवासी अनुज मिश्रा का 5 वर्षीय पुत्र शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एसआरपी स्कूल जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। स्कूल गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी मेहदावल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया गया।