गोंडा: सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन ने किया बाहर
Gonda, Gonda | Aug 5, 2024 CM योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में मुलाकात करने पहुंचे BJP संगठन के पदाधिकारियों को जिला प्रशासन ने वापस कर दिया। वापस किये जाने से नाराज BJP पदाधिकारी जमीन पर बैठ गए और जिला प्रशासन के प्रति जमकर नाराजगी जाहिर की। BJP किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि जिला के पदाधिकारी जो सर्किट हाउस के अंदर थे उन्हें प्रशासन ने बाहर कर दिया है।