दुधि: म्योरपुर में विवाहिता ने यूरिया का सेवन किया, अस्पताल में इलाज जारी है
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के बाद यूरिया खाद का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि बरवाटोला निवासीनी 18 वर्षीय सोनम पत्नी अजय सोमवार को अपने परिवार के साथ दुद्धी में लगे प्रदर्शनी मेले में घूमने गई थी। शाम को घर लौटने पर पति अजय ने बिना बताए मेले में जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उसे डांटा।