धनौरा: मंडी धनौरा के गांव धनोरी खुर्द के लोग जल भराव से परेशान, दिव्यांग दंपति ने ग्रामीणों के साथ तहसील पर किया प्रदर्शन
मंडी धनौरा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित 'समाधान दिवस' में धनौरी खुर्द गांव के एक दिव्यांग दंपत्ति और दर्जनों ग्रामीण जलभराव की गंभीर समस्या लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष पहुंचे। गांव के बीडीसी सदस्य नन्हे सैनी और उनकी दिव्यांग पत्नी पिंकी सैनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।