बेगूसराय: बेगूसराय में गंगा के पानी में वृद्धि से एक बार फिर बाढ़ का खतरा
बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरमपुर गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो इस वर्ष पिछले साल से भी अधिक तबाही देखने को मिल सकती है।