गुलाना: सांदीपनि विद्यालय गुलाना में पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत कुक-कम- हेल्परों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित
सांदीपनि विद्यालय गुलाना में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत कुक-कम-हेल्परों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार, पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुक-कम-हेल्परों को प्रोत्साहित करना रहा।