गोरखपुर: कुसमी जंगल में चोरी से पेड़ काट रहे आरोपी को 6 लाख की लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम ने पकड़ा
डीएफओ विकास यादव के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने कुसमी जंगल में अवैध रूप से सरकारी पेड़ों को काटने वाले सुभान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से पेड़ काटकर ट्रैक्टर ट्राली पर लात कर ले जाने का प्रयास करते हुए ₹6 लाख की लकड़ी सुभान के पास से बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना खोराबार पर वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।