गोरखपुर: गगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब प्रेस वार्ता कर जमीन बचाने की लगाई गुहार
गगहा थाना क्षेत्र की ग्राम बसावनपुर का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचकर बताया कि हल्का लेखपाल और कानूनगो द्वारा मेरी जमीन गलत तरीके से कब्जा कराया जा रहा है। जबकि मैं इस पर न्यायालय से इसके ऑर्डर भी ले रखा है इसका मुकदमा भी चल रहा है। फिर भी वहां निर्माण कार्य हल्का लेखपाल और कानूनगो को द्वारा करवाया जा रहा है।