गोरखपुर: गोरखनाथ रसूलपुर निवासी दानिश आजम समेत चार लोगों पर बांसगांव पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा किया दर्ज
लोगों को बिजनेस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ बांसगांव पुलिस ने जालसाजी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह का सरगना दानिश आजम व उसके साथियों ने रसूलपुर निवासी इकबाल अहमद के साथ लाखों की ठगी कर ली। SSP के हस्तक्षेप के बाद अब इन सभी के ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया। जल्द ही इनको पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी।