गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पीड़ित का घर से कार हुआ चोरी पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब लगाई गुहार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की जीडीए ऑफिस के सामने बुद्ध विहार फेज नंबर 2 अन्नपूर्णा स्वीट के बगल का रहने वाला पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचकर बताया कि, उसका चार पहिया वाहन ब्रेजा घर के सामने खड़ी थी जो चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इसकी शिकायत थाने पर की गई मुकदमा तो दर्ज हो गया है लेकिन अभी तक कार का पता नहीं चल पाया है।